देहरादून में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की वर्षगांठ पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व सैनिक और शहीदों के परिजन मौजूद रहे। इस दौरान वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान साहस और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकवाद को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और भारतीय सेना की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है।
पुष्कर सिंह धामी ,मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardawj












Discussion about this post