Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मणिपुर में उग्रवादी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, प्रदेश में शोक की लहर

Crime Patrol by Crime Patrol
July 8, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
martyred
13
VIEWS

मणिपुर के उखरुल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर हुए घातक उग्रवादी हमले में देवभूमि उत्तराखंड के दो वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। शहीदों की पहचान असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। दोनों जवान उत्तराखंड के रहने वाले थे। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मणिपुर के उखरुल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर 40 असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले विस्फोटक (IED) का इस्तेमाल किया और उसके बाद गोलीबारी की। इस हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि कुछ अन्य जवान भी घायल हुए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
Dinesh Arya

दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

October 9, 2026
street vendor

कुंभ मेला 2027 की विकास योजनाओं में शामिल होंगे स्ट्रीट वेंडर्स? संजय चोपड़ा ने उठाई मांग

October 9, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी थे, जबकि हवलदार चंद्र मोहन सिंह पौड़ी गढ़वाल से संबंध रखते थे। शहादत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और प्रदेशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह के वीरगति को प्राप्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से दोनों वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उधर, असम राइफल्स और भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने भी दोनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सेना ने कहा कि दोनों जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है और पूरा सैन्य परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।

हमले के बाद केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की तलाश के लिए पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और दोषियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर लेन परियोजना: विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर एनएचएआई का फोकस

Next Post

राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में कांग्रेस का उपवास

Next Post
Protest

राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में कांग्रेस का उपवास

Munsyari

बलाती फॉर्म में पिटकुल सब स्टेशन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के फैसले को सराहा, बोले- युवाओं के भविष्य की होगी बेहतर सुरक्षा

3 months ago
Ganesh Joshi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की 5वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम, गणेश जोशी हुए शामिल

1 year ago
Crime

ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 30 लाख की एमडीएमए और स्मैक बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

3 months ago
Control Room

574 मिमी बारिश से तबाही, केंद्र को 5700 करोड़ राहत पैकेज का प्रस्ताव

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की
  • देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
  • दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Met

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले उत्तरांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारी, ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

October 9, 2026
Dehradun

देहरादून में विकसित हो रहा किफायती रेशम कीटपालन गृह, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

October 9, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol