
देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित महानगर स्तरीय सदस्यता अभियान में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने राष्ट्रीय दलों को छोड़कर यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद्र रमोला ने नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई।
वरिष्ठ नेता देवेंद्र कंडवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों की नीतियों से परेशान होकर यूकेडी की साफ-सुथरी विचारधारा की ओर आकर्षित हो रही है और यही संकेत है कि जनता अब यूकेडी को सत्ता में लाना चाहती है।
केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य आंदोलन की शहादत और अपमान को न्याय तभी मिलेगा जब यूकेडी सत्ता में आएगी। उन्होंने महिलाओं से राष्ट्रीय दलों को उत्तराखंड से बाहर करने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की संतोष भंडारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने “उत्तराखंड बचाने” का संकल्प लिया।
किरण रावत, केंद्रीय महामंत्री यूकेडी
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post