उत्तराखंड एसटीएफ, नैनीताल वन प्रभाग और नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद नैनीताल के पंगोट क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो लेपर्ड की खाल और गुलदार की भारी मात्रा में हड्डियाँ बरामद की गई हैं। बरामद खालें लगभग 6 माह पुरानी बताई जा रही हैं, जिनकी लंबाई क्रमशः 7 फीट और 6 फीट है, जबकि हड्डियों का वजन करीब 4.35 किलोग्राम है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था और खालें बेचने की फिराक में नैनीताल पहुंचा था, जहां उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई गई है। एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस या एसटीएफ को दें।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post