
देहरादून में उत्तराखंड एसटीएफ और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 17 वर्षों से फरार 50,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
अभियुक्त हरिसिंह उर्फ हरीश, जो वर्ष 2008 में रुड़की जेल की दीवार कूदकर फरार हो गया था, को थाना गंगनहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
एसटीएफ के अनुसार, हरीश वर्ष 2007 में रुड़की की मोबाइल शॉप से चोरी के चार मामलों में जेल भेजा गया था, लेकिन जेल से भागने के बाद से पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में नाम और पहचान बदलकर रह रहा था।
पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें वर्षों से उसकी तलाश में थीं। मैनुअल पुलिसिंग और खुफिया सूचना के आधार पर आखिरकार उसे पकड़ा गया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post