
अल्मोड़ा पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवरात्रि के पहले दिन बंद मिला। डॉक्टर और स्टाफ को “कैंप ड्यूटी” के नाम पर रैमजे इंटर कॉलेज भेजा गया, जिससे मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने वीडियो सार्वजनिक कर इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसा दोबारा हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि बहुउद्देशीय शिविरों की आड़ में अस्पताल की सेवाओं में व्यवधान न आए, आयुर्वेदिक चिकित्सालय हमेशा खुला रहे और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
Reported By: Pawan kashyap













Discussion about this post