इसे भी पढ़ें
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सत्र स्वागत योग्य है, लेकिन विपक्ष को भी बराबर बोलने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने 25 वर्षों में पहाड़ों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और पलायन पर किए गए कार्यों की समीक्षा की आवश्यकता बताई।
सूर्यकांत धस्माना ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आठ प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें महिला सशक्तिकरण व बाल विकास, सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का प्रस्ताव शामिल है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में सराहनीय कदम है, जिससे लगभग 50 प्रतिशत पदों की भर्ती और कार्यकत्रियों की परेशानियों का निवारण होगा।
हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post