
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देहरादून जिले के सहसपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ थीम के तहत प्रदेशभर के ब्लॉक मुख्यालयों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहसपुर में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून और भूमि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित, सुशासन और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post