मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे। सीएम धामी ने टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत थे। सीएम ने कहा कि 2100 शिक्षकों की विज्ञप्ति जल्द जारी होगी, जिसके बाद प्राइमरी स्कूलों में जल्द शिक्षकों को बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया गया है। 3-3 उत्कृष्ट विद्यालयों को भी आज यहां सम्मानित किया गया, सीएम धामी ने बधाई दी।
सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है इस मेहनत के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नवाचार, डिजिटल लर्निंग को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। 226 विद्यालय को पीएम श्री के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए विशेष योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि नकल माफिया पर लगाम लगाने का काम हमारी सरकार ने किया और 25 हजार अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिला है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post