Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

Crime Patrol by Crime Patrol
September 25, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Protest
2
VIEWS

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव संबंधी कथित अनियमितताओं व मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में सचिवालय कूच किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने यह प्रदर्शन देशभर में घोषित अपने विरोध कार्यक्रम के तहत किया।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय की ओर रवाना हुए। सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग की दो लेयर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

बैरिकेडिंग पर रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। देहरादून में हुए प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी किए जाने की भी रिपोर्ट सामने आई है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-25-at-2.21.38-PM.mp4

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप सुभाष रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर गंभीर सवाल उठे हैं और इनका जवाब मिलना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इससे पहले चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों की ओर से विभिन्न फैसलों और प्रक्रियाओं पर दर्ज आपत्तियों का हवाला देते हुए सचिवालय घेराव का ऐलान किया था। कांग्रेस ने इन घटनाक्रमों की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है।

सुभाष रोड पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

सचिवालय कूच के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुभाष रोड पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी जारी रखी। कांग्रेस ने चुनाव संबंधी कथित अनियमितताओं, मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं।

वहीं, निर्वाचन आयोग से जुड़े घटनाक्रम पर आयोग के सूत्रों ने मीडिया रिपोर्टों में यह पक्ष रखा है कि विचारों में मतभिन्नता सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और एसआईआर समेत हाल की नई पहलों से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

देशभर में कांग्रेस ने 25 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था। उत्तराखंड में इसका असर देहरादून में सचिवालय कूच के रूप में देखने को मिला।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-25-at-2.21.35-PM.mp4

शैलजा कुमारी, प्रभारी कांग्रेस

इसे भी पढ़ें

Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Meeting

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

September 25, 2026
Meeting

कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी की सख्ती, हर स्नान पर्व के लिए पहले से तैयार होगा प्लान

September 25, 2026
CM Dhami

चुनाव आयुक्त विवाद पर CM धामी बोले- हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर, मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा

September 25, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-25-at-2.21.34-PM.mp4

गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांगेस

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-25-at-2.21.35-PM-1.mp4

करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Reported By: Shiv Narauyan

Previous Post

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

Next Post

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Next Post
Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Exhibition

सचिवालय में बाल देखरेख संस्थाओं व महिला गृहों की प्रदर्शनी शुरू

12 months ago
Sneha Rana

वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेटर स्नेहा राणा का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

11 months ago
Meeting

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

53 minutes ago
Omspace

ओमस्पेस को 3 मिलियन डॉलर की फंडिंग, ‘Infinity One’ लॉन्च व्हीकल को मिलेगी रफ्तार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता
  • जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol