
दून पुलिस ने लगातार हो रही चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो दुपहिया वाहन, करीब दो लाख रुपये की ज्वैलरी और 37,400 रुपये नकद बरामद किए गए।
पटेलनगर क्षेत्र में बीते दिनों चोरी और वाहन चोरी की चार अलग-अलग घटनाएं दर्ज की गई थीं।
26 अगस्त को बंजारावाला निवासी रामनाथ गुप्ता की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी। वहीं 29 अगस्त को सौरभ भट्ट की एक्टिवा स्कूटी चोरी।
5 सितंबर को राजेंद्र प्रसाद बडोनी के घर से 25 हजार रुपये और सोने की अंगूठी चोरी। तथा 6 सितंबर को जनार्धन प्रसाद कंडवाल के घर से सोने के टॉप्स और 15 हजार रुपये नगद चोरी।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पटेलनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और पूर्व में चोरी-वाहन चोरी में जेल जा चुके अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रयासों के दौरान 7 सितंबर को पुलिस ने सुशीला बलूनी स्कूल के पीछे से मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post