
शहर के कुसमखेड़ा इलाके में हुई राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने ज्वेलर्स के पास किरायेदार बनकर रहना शुरू किया और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड के निवासी शामिल हैं, जिनमें मुख्य सरगना झारखंड निवासी मकसूद और महाराष्ट्र निवासी तनवीर हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 ग्राम सोना और 7.25 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंजूनाथ टीसी एसएसपी हल्द्वानी
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post