पौड़ी। शहर के सर्किट हाउस मोहल्ले में देर रात दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के वाहन को निशाना बनाया गया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
मामले के सामने आने के बाद पौड़ी शहर की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि रात के समय पुलिस की प्रभावी गश्त के बावजूद इस तरह की घटना कैसे हुई।
खास बात यह है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में पुलिस के लिए फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करना अहम होगा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और उनके खिलाफ कब तक कार्रवाई की जाती है।
वहीं, पूरे मामले को लेकर एसएसपी पौड़ी सर्वेश पवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सर्वेश पवार,एसएसपी पौड़ी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post