एनआईवीएच के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट एवं मनुशक्ति संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख और सफलता की कामना की गई।
कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ दीप जलाकर उनके साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यार्थियों और अतिथियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ।
कार्यक्रम में एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर, एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड, मनुशक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता पंगते नगर, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस देहरादून श्यामेंद्र साहू, दिनेश नगर, प्रज्ञा भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अतिथियों ने उनके साथ समय बिताया और उनकी खुशियों में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के इस अवसर ने संवेदना, सेवा, समानता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जश्न भी मनाया गया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आयोजित यह कार्यक्रम मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में सामने आया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post