उत्तराखंड में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाना है। सरकार के स्तर पर सत्र को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब विधानसभा सत्र के आयोजन स्थल को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। सत्र कहां आयोजित किया जाएगा, इसका फैसला सभी पक्षों की सहमति के आधार पर किया जाएगा।
सीएम धामी के मुताबिक, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण और जरूरी विषयों पर भी सदन में चर्चा होगी।
सरकार विधानसभा सत्र को लेकर सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटी है। आयोजन स्थल पर सहमति बनने के बाद सत्र की औपचारिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post