Monday, August 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड ने पीजीआई रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, देश में हासिल किया 15वां स्थान

विशेष रूप से समानता एवं समावेशन क्षेत्र में राज्य ने 260 में से 222.2 अंक अर्जित किए, जो समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। वहीं गवर्नेंस प्रोसेसेज में 78.5 अंक प्रशासनिक दक्षता और मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रदर्शित करते हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 9, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dr. Dhan Singh Rawat
4
VIEWS

विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी वर्ष 2024-25 की परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स-2.0 (पीजीआई) रिपोर्ट में राज्य ने कुल 584.5 अंक प्राप्त कर देशभर में 15वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष राज्य पीजीआई रैंकिंग में 24वें स्थान पर था। इसके साथ ही उत्तराखंड ने अपनी श्रेणी में भी सुधार करते हुए ‘आकांक्षी-1’ से ‘प्रचेष्टा-3’ श्रेणी में जगह बनाई है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों, शिक्षकों की मेहनत और विभागीय अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यालयी शिक्षा में किए जा रहे सुधार अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें

Hemkunt Sahi

हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
honored

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

August 10, 2026
honored

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाककर्मियों का सम्मान, बचत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

August 10, 2026
military band

शौर्य स्थल में गूंजा देशभक्ति का संगीत, सैन्य बैंड ने बांधा समां

August 10, 2026

डाॅ. रावत ने बताया कि राज्य ने पीजीआई रैंकिंग के छह प्रमुख डोमेन और 72 सूचकांकों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस वर्ष राज्य को कुल 584.5 अंक प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 58.2 अंक अधिक हैं। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस प्रोसेसेज, समानता एवं समावेशन, पहुंच तथा शिक्षक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

विशेष रूप से समानता एवं समावेशन क्षेत्र में राज्य ने 260 में से 222.2 अंक अर्जित किए, जो समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। वहीं गवर्नेंस प्रोसेसेज में 78.5 अंक प्रशासनिक दक्षता और मजबूत मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रदर्शित करते हैं। पहुंच क्षेत्र में 80 में से 64.7 अंक प्राप्त होना विद्यालयों की उपलब्धता, नामांकन और विद्यार्थियों की पहुंच में सुधार को दर्शाता है।

इसके अलावा आधारभूत संरचना क्षेत्र में राज्य को 84.9, शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में 66.8 तथा लर्निंग आउटकम्स में 67.4 अंक प्राप्त हुए हैं। डाॅ. रावत ने कहा कि ‘आकांक्षी-1’ से ‘प्रचेष्टा-3’ श्रेणी में पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में उत्तराखंड ने गोवा, गुजरात, तमिलनाडु और हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

डाॅ. रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य की पीजीआई रैंकिंग को एकल अंक में लाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और डिजिटल शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आधारभूत संरचना और लर्निंग आउटकम्स जैसे क्षेत्रों में और सुधार किया जा सके। साथ ही उन्होंने यू-डायस प्लस, प्रबंध और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

Next Post

AIIMS ऋषिकेश में शुरू हुई जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा

Next Post
Rishikesh

AIIMS ऋषिकेश में शुरू हुई जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा

Crime

देहरादून: नाइट पेट्रोलिंग फेल, देर रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूट और जानलेवा हमला

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Man

नीताल: घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति ने निगला कीटनाशक,हालत में सुधार

1 month ago
bloody clash

हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजा विवाद, खूनी संघर्ष

5 months ago
Congress

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पिथौरागढ़ के तीन नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित

1 month ago
Ganesh Joshi

दो दिनों में तैयार हुआ बेली ब्रिज, देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवाजाही बहाल

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाककर्मियों का सम्मान, बचत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Hemkunt Sahi

हेमकुंट साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को होगी बंद, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
honored

विदुषी निशंक को मिला प्रथम ‘दिल्ली गौरव सम्मान-2026’, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

August 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol