
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल और झाला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रस्तावित सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने लंबित प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झाला स्थित कोल्ड स्टोरेज का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्थाएं व्यवस्थित बनाए रखने और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने झाला में रीप परियोजना के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए हस्तांतरण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रक्रिया समय पर पूरी होने से भवन का उपयोग शुरू किया जा सकेगा और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
हर्षिल में प्रस्तावित आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल स्थित उद्यान ग्राउंड में सीएमबीएडीपी योजना के अंतर्गत भवन के प्रथम तल पर प्रस्तावित आपातकालीन परिचालन केंद्र के लिए चिह्नित स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र की स्थापना से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं, अभिलेखीय कार्यवाही और अन्य प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएं, ताकि आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों और प्रस्तावित सुविधाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने और निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Reported By: Gopal nautiyal













Discussion about this post