
17 नवंबर को विजय कैंट स्पोर्टिंग क्लब और दून गढ़वाल हीरोज़ एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांचक खेल देखने को मिला। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रमणात्मक खेल दिखाया। 25वें मिनट में दिव्यांशु ने गोल कर विजय कैंट को 1–0 की बढ़त दिलाई, लेकिन अगले ही मिनट में दून गढ़वाल हीरोज़ के स्टालिन ने गोल कर स्कोर 1–1 कर दिया।
30वें मिनट में अमन ने शानदार गोल दागकर विजय कैंट को फिर बढ़त दिलाई, मगर 32वें मिनट में रईस के गोल ने मुकाबले को फिर बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ तक स्कोर 2–2 रहा।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने लगातार आक्रमण किए, मगर कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। अंततः कड़ा संघर्ष करने के बाद मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post