देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों और कथित गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और चोरी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहे कुख्यात अभियुक्तों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है। सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह के अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी गलत काम में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से गौकशी जैसे गंभीर मामलों को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई।
सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान और अस्तित्व को किसी भी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। સરકાર का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post