Saturday, August 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: भारतीय वन सेवा के 111 परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

Crime Patrol by Crime Patrol
August 1, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Convocatio
1
VIEWS

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में प्रशिक्षणरत भारतीय वन सेवा (आईएफएस) 2024 बैच के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सफल परिवीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को देश की प्रतिष्ठित अकादमी से तकनीकी दक्षता, प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व का उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब ये अधिकारी अपने सेवा जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर होंगे, तब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे कर चुका होगा और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में इनकी अहम भूमिका होगी।

इसे भी पढ़ें

Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

August 1, 2026
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

August 1, 2026
Police

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामला: पुलिस ने पति-ननद को किया गिरफ्तार

August 1, 2026
Khatima

दिव्यांगों को व्हीलचेयर, महिलाओं को रोजगार की सौगात, खटीमा में सीएम धामी का बड़ा संदेश

August 1, 2026

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता का क्षरण और मरुस्थलीकरण जैसी चुनौतियां वन अधिकारियों के सामने प्रमुख होंगी। इन समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी को समान महत्व देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग केवल आंकड़ों के विश्लेषण तक सीमित न रहकर मानवीय संवेदनाओं के साथ व्यावहारिक समाधान विकसित करने में होना चाहिए।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि एक सफल लोकसेवक की पहचान उसकी नैतिकता, कार्यकुशलता और सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम देने की क्षमता से होती है। उन्होंने अधिकारियों से केवल कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेरित करने वाले प्रभावी नेता बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का उद्देश्य केवल प्रशासन करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए।

अपने संबोधन के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “एक अच्छा अधिकारी वही है, जो सबसे पहले एक अच्छा इंसान हो।” उन्होंने अधिकारियों से आत्ममूल्यांकन और आत्मबोध को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने निदेशक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 1938 से यह संस्थान देश के वन प्रशासन को दक्ष अधिकारी प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 बैच के 20 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा के 109 परिवीक्षाधीन अधिकारियों तथा भूटान के दो अधिकारियों सहित कुल 111 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें से 75 अधिकारियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऑनर्स डिप्लोमा हासिल किया।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कक्षीय अध्ययन के साथ-साथ वानिकी, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरणीय सुशासन, उन्नत प्रौद्योगिकी और नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा देश के विभिन्न पारिस्थितिक क्षेत्रों में आयोजित फील्ड एक्सरसाइज, अध्ययन भ्रमण और साहसिक गतिविधियों के लिए निर्धारित था। अधिकारियों ने शोध, वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण में भी सक्रिय भागीदारी की।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवीक्षार्थियों को विभिन्न पुरस्कार और पदक भी प्रदान किए गए। राजस्थान कैडर की सुश्री प्रतीक्षा नानासाहेब काले पूरे बैच की टॉपर रहीं। समारोह में अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षु अधिकारी और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामला: पुलिस ने पति-ननद को किया गिरफ्तार

Next Post

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

Next Post
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Khatima

खटीमा सड़क हादसा: इलाज में लापरवाही का आरोप, युवक की मौत

6 months ago
Swami Chidanand Saraswati

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती और महाशिवरात्रि पर राष्ट्र-चेतना का संदेश

1 year ago
Mukesh Ambani

बद्री-केदार धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, की विशेष पूजा-अर्चना

10 months ago
Gairsain

मानसून सत्र: कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हंगामा

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश
  • कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन
  • देहरादून: भारतीय वन सेवा के 111 परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

August 1, 2026
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

August 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol