
हरिद्वार जमीयत उलमा-ए-हिंद उत्तराखण्ड ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 50 लाख रुपये की राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। गुरुवार को मदरसा दारुल उलूम आसादिया इक्कड़, हरिद्वार में हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मौलाना शराफत अली क़ासमी ने बताया कि नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में जिला स्तर पर टीमें बनाई गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों से इमदाद जुटाकर पंजाब भेजेंगी। उन्होंने कहा कि जमीयत हमेशा मुश्किल वक्त में देशवासियों के साथ खड़ी रही है।
पंजाब की बाढ़ ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया है, पशुधन नष्ट हो गया है और खाद्यान्न, दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी है। ऐसे समय में पीड़ितों को राहत पहुंचाना इंसानियत का फर्ज है। जमीयत की ओर से अनाज, आटा, चावल, पानी, दवाइयां और जरूरी सामान एकत्रित करने का काम शुरू हो चुका है। मौलाना क़ासमी ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपील की कि वे इस मुहिम में सहयोग देकर पीड़ितों का सहारा बनें।
मौलवी शराफ़त अली जमीयत उलमा-ए-हिंद उत्तराखण्ड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post