Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हरेला सप्ताह में 130 इन्फैंट्री बटालियन ने लगाए 70 हजार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Crime Patrol by Crime Patrol
July 16, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Harela
1
VIEWS

पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमालय के संकल्प को साकार करते हुए 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ ने हरेला सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर 70 हजार पौधों का रोपण किया। 10 से 16 जुलाई 2026 तक चले इस अभियान में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

बटालियन द्वारा यह अभियान बनानी, गुनसेरा (चंडाक), अगनिया (बुंगाचीना), सुवाकोट (वड्डा) सहित कई क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, राज्य वन विभाग और सिविल प्रशासन ने मिलकर पौधरोपण किया।

इस दौरान आम, अनार, अमरूद, लीची, नींबू, बाँज, मणिपुरी बाँज, चिनार, देवदार, सुरई और कचनार सहित स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। बटालियन ने बताया कि यह अभियान वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 8 लाख पौधों के वार्षिक लक्ष्य से अलग स्वैच्छिक रूप से चलाया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसकी विशेष प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
Madrasa

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

September 2, 2026

हरेला सप्ताह का समापन 16 जुलाई को वर्धानी ईको पार्क, चंडाक में राज्य वन विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रहीं। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एसीसीएफ) मीनाक्षी जोशी, महापौर पिथौरागढ़, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उल्लेखनीय है कि वनीकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बटालियन को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशस्ति-पत्र (Appreciation Certificate) से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान राज्य में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बटालियन की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है।

बटालियन ने अभियान में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में भी हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हरेला पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में महा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Next Post

टिहरी गढ़वाल: एडीएम ने किया लोक निर्माण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण

Next Post
inspection

टिहरी गढ़वाल: एडीएम ने किया लोक निर्माण विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण

Plantation

हरेला पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में चला वृहद पौधारोपण अभियान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Congress

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और रोजगार, कृषि व स्वास्थ्य पर गंभीर आरोप लगाए

5 months ago
Inspection

रायवाला: नशा मुक्ति केंद्र का निदेशक समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

2 months ago
Kumaon

कुमाऊं दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व निरीक्षण

3 months ago
Ganeshotsav celebration

गणेशोत्सव की धूम: देहरादून में महाराष्ट्र समाज सेवा समिति ने की स्थापना

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी
  • तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा
  • ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol