
प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि सत्ता का नशा चढ़कर मंत्री और विधायक अनुशासनहीनता दिखा रहे हैं। उन्होंने सिद्धार्थ अग्रवाल के होम स्टे पर आईपीएस अधिकारियों के साथ हुई बदसलूकी का हवाला देते हुए कहा कि अभी तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ, जो सत्ता के हनक को दर्शाता है। प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता गणेश जोशी ने एसएसपी और डीएम के साथ बदसलूकी की, उनके कार्य में बाधा डाली और फोटोग्राफर के साथ मीडिया का प्रयोग कर अपनी छवि चमकाने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के नियमों से चलती है, और ब्यूरोक्रेट मंत्री या विधायकों के अधीन नहीं, बल्कि जनता की सेवा में ईमानदारी से कार्यरत हैं।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post