प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही चारधाम क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस संकल्प को साकार करने की दिशा में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post